झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:कहा- अपराध रोकने में नाकाम हो रही है सरकार, नहीं सहेगा अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप फागणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष जयदीप फागना ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के जंगल राज, भ्रष्टाचार, कुशासन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यव्यापी नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की नाकामी को आम जनता के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया कि अपराधी बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते अपराध पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सरकार के अपने ही लोग भ्रष्टाचार में इस कदर डूब गए कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक तरफ तो राज्य सरकार अभियान चलाकर अपनी उपलब्धियां गिना रही है। वही रेप, मर्डर, सरेआम फायरिंग की घटनाओं को सरकार रोकने में पूरी तरह से विफल हो रही है। सरकार की विफलता के चलते प्रदेश की जनता को भय के साए में जीना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शासन में गरीब, किसान व युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।

किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ करने की घोषणा कर सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन प्रदेश के किसान आज भी बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान सरकार की नाकामी के खिलाफ विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सोनी, ओबीसी जिला मंत्री अजय कुमार भार्गव, रतन कुमावत, युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष अरूण मिश्रा, मोहनलाल सिलोदिया, गणेश कुमार टेलर, अभिषेक बोछवाल, दीपक वर्मा, पवन सिंह चौहान, संदीप तिवाड़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget