सीकर : सीकर पुलिस और डकैतों में मुठभेड़, एक की मौत:5 लुटेरे खेतों में भागे, पुलिस को खून के निशान मिले

सीकर : सीकर में सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने एक डकैत का एनकाउंटर कर दिया। वहीं, दूसरे डकैत को भी गोली लगी है। पुलिस को सर्च अभियान में खून के निशान मिले हैं। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि दूसरा डकैत घायल है। घटना फतेहपुर क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे की है। सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया- मृतक व्यक्ति की पहचान सीकर के अजीतगढ़ के सावलपुरा निवासी सुरेश मीणा के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार- बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में 6 डकैतों ने 6 दुकानों में लूटपाट की थी। डकैतों ने शटर तोड़कर ज्वेलरी की दुकानों से तिजोरिया निकाल लीं। मौके से गुजर रहे 3-4 राहगीरों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। इस बीच राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी और डकैतों का पीछा किया।

डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में 6 ज्वेलरी की दुकानों में की थी लूट
डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में 6 ज्वेलरी की दुकानों में की थी लूट

इतने में मोमासर चौकी के साथ ही श्रीडूगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। लूट करके भाग रहे डकैतों के पीछे बीकानेर, रतनगढ़, फतेहपुर और सीकर की पुलिस लग चुकी थी। इस बीच, बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रतनगढ़ पुलिस ने उन्हें घेर लिया। रतनगढ़ में बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़ दी और भागने लगे। लुटेरे हाईवे छोड़कर फिर से गांवों में घुसे और रोलसाहबसर से ढांढण रोड होते हुए भागने का प्रयास किया।

इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात है, सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात है, सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

इसी दौरान रामगढ़ ढांढण जाने वाली सड़क पर डकैतों और रामगढ़ पुलिस का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। फायरिंग में एक डकैत मारा गया। वहीं, एक घायल हो गया। अन्य डकैत कैंपर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में गायब हो गए। उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से डकैतों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से डकैतों के बारे में जानकारी ली।

डकैतों की कैंपर गाड़ी पर 4 गोलियां लगने के निशान हैं। एक सामने के शीशे पर, दो बोनट पर और एक ड्राइवर साइड के गेट पर गोली लगी है।

डकैत कैंपर गाड़ी को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए।
डकैत कैंपर गाड़ी को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए।

सूचना के बाद सीकर एसपी करण शर्मा, एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार, फतेहपुर डीएसपी राजेश कुमार विद्यार्थी, रामगढ़ थाना अधिकारी हेमराज मीणा समेत फतेहपुर, चुरू, राजगढ़, रतनगढ़, सुजानगढ़ के थानों की पुलिस भी रामगढ़ पहुंच गई। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से जानकारी ले रही है। पुलिस की 20 गाड़ियां और 150 जवान, QRT कमांडो और कैंपर की जांच के लिए FSL की टीम मौके पर मौजूद है।

डकैतों की कैंपर गाड़ी पर गोली लगने का निशान।
डकैतों की कैंपर गाड़ी पर गोली लगने का निशान।

12 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी

घटना के बाद पुलिस ने 12 से ज्यादा जगहों पर नाकाबंदी की है। सड़क पर आ जा रहे राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण भी डकैतों को ढूंढने में पुलिस की मदद कर रहे हैं। सरपंच अनिल पूनिया समेत युवा निजी वाहनों से डकैतों की तलाश में जुटे हैं।

सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया- डूंगरगढ़ क्षेत्र में रात को 5 से 6 दुकानों में चोरी की वारदात करके भागे थे। इसके बाद जिले की पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। कैंपर गाड़ी में भागे बदमाशों ने रामगढ़ क्षेत्र के रामसीसर गांव में पहले फायरिंग की। उसके बाद रामगढ़ में पुलिस से घिरने के बाद फायर करना शुरू कर दिया। डकैतों ने अपनी कैंपर गाड़ी छोड़कर बीहड़ में भाग गए। जब पुलिस ने गाड़ी के पास देखा तो गाड़ी में एक व्यक्ति मिला। इसको अस्पताल पहुंचाया। उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक व्यक्ति के शरीर पर दो गोली लगी थी।

मृतक बदमाश के शरीर पर दो गोली लगी थी। उसकी पहचान सीकर के अजीतगढ़ के सावलपुरा निवासी सुरेश मीणा के रूप में हुई। इस दौरान चूरू एसपी राजेश मीणा भी मौके पर पहुंचे।

14 Apr
78°F
15 Apr
75°F
16 Apr
67°F
17 Apr
69°F
18 Apr
77°F
19 Apr
81°F
20 Apr
82°F
14 Apr
78°F
15 Apr
75°F
16 Apr
67°F
17 Apr
69°F
18 Apr
77°F
19 Apr
81°F
20 Apr
82°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark