झुंझुनूं : जिले में सर्वप्रथम पन्ना प्रमुख का कार्य पूर्ण करने पर मलसीसर मंडल अध्यक्ष का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रत्येक मंडल में चलाए जा रहे पन्ना प्रमुख संरचना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर मंडावा विधानसभा के मलसीसर मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल का सम्मान किया गया। जिले में सर्वप्रथम पन्ना प्रमुख संरचना का कार्य सत प्रतिशत पूर्ण करने पर अनगासर रोड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के कार्यालय पर मलसीसर मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल का प्यारेलाल ढूकिया की अगुवाई में मंडावा विधानसभा विस्तारक नरेश नागर द्वारा पार्टी दुपट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि धरातल पर कार्य कर पन्ना प्रमुख संरचना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण कर के चौमाल ने मलसीसर मंडल को जिले में सबसे मजबूत बना दिया है। भाजपा झुंझुनू नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने चौमाल को पन्ना प्रमुख संरचना कार्य को सर्वप्रथम शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर बधाई दी।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष भंवर सिंह निर्वान, कार्यालय प्रभारी रक्षपाल सेन, वॉलिंटियर गोपाल, लकी सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget