NEET Result 2023 Live: जारी होने वाला है नीट यूजी रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

NTA NEET UG Result 2023 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट मंगलवार, 13 जून को जारी किया जाएगा। नीट यूजी यानी स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात मई, 2023 को विदेश में 14 शहरों सहित देश भर 499 शहरों में स्थित 4,097 विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 20,87,449 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

लाइव अपडेट
08:04 AM, 14-JUN-2023

NEET Result 2023: 49 फीसदी बढ़ी सफल परीक्षार्थियों की संख्या

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) -2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणामों में इस बार सफल परीक्षार्थियों की संख्या 49 फीसदी बढ़ी है।
11:23 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Topper 2023

नीट यूजी परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है। 16 छात्रों ने रैंक 4 से 19 तक (दोनों रैंक शामिल) 715 अंक हासिल किए। सभी उम्मीदवारों ने 99.999068 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

11:14 PM, 13-JUN-2023

इन शहरों के साथ 13 भाषाओं में परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई थी।
10:41 PM, 13-JUN-2023

NEET UG टॉप 10 महिला टॉपर

1.प्रांजल अग्रवाल
2. आशिका अग्रवाल
3.आर्य आर.एस
4.मीमांशा मौन
5. सुमेघा सिन्हा
6.कानी यासाश्री
7.बरीरा अली
8.रिद्धि वजरिंगकर
9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
10. जागृति बोडेड्डुला

10:35 PM, 13-JUN-2023

नीट यूजी 2023: कट-ऑफ

  • अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस: 720-137 अंक (50वां प्रतिशतक)
  • ओबीसी, एससी, एसटी: 136-107 अंक (40वां पर्सेंटाइल)
  • यूआर/ईडब्ल्यूएस और पीएच: 136-121 (45वां पर्सेंटाइल)
  • ओबीई/एससी+पीएच: 120-107 (40वां पर्सेंटाइल)
  • ST+PH: 120-108 (40वां पर्सेंटाइल)
10:26 PM, 13-JUN-2023

इन राज्यों में सबसे अधिक उम्मीदवार

  • उत्तर प्रदेश: 1,39,961
  • महाराष्ट्र: 1,31,008
  • राजस्थान: 1,00,316
  • तमिलनाडु: 78,693
  • केरल: 75,362
  • कर्नाटक: 75,248
10:18 PM, 13-JUN-2023

टॉप 5 टॉपर और अंक

प्रबंजन जे – 720 अंक
बोरा वरुण चक्रवर्ती – 720 अंक
कौस्तव बाउरी– 716 अंक
प्रांजल अग्रवाल – 715 अंक
ध्रुव आडवाणी – 715 अंक

10:15 PM, 13-JUN-2023

NEET UG कट-ऑफ

इस बार कट ऑफ 2022 की तुलना में बढ़ा है। सामान्य अभ्यर्थियों के मामले में 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 और एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में कट ऑफ 2021 में 108 से 2022 में 93 से 2023 में 107 हो गया है।

10:13 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Women Topper

नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है। प्रांजल अग्रवाल (AIR 4) और अशिका अग्रवाल (AIR 11), दोनों पंजाब से हैं और महिला उम्मीदवारों में नीट टॉपर हैं। उन्होंने 715 अंक हासिल किए हैं।

10:06 PM, 13-JUN-2023

इन भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

10:06 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023 20 लाख से ज्यादा आवेदन

एनईईटी-यूजी के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ। परीक्षा में अब तक के सबसे अधिक 20.87 लाख पंजीकरण प्राप्त हुए थे। जो पिछले वर्ष की संख्या से 2.57 लाख से अधिक है। पंजीकृत उम्मीदवारों में 12 लाख महिला उम्मीदवार हैं।

09:58 PM, 13-JUN-2023

नीट यूजी 2023: आरक्षण मानदंड

अनुसूचित जाति (एससी) – हर पाठ्यक्रम में 15% सीटें
अनुसूचित जनजाति (एसटी) – हर पाठ्यक्रम में 7.5% सीटें।
विकलांग व्यक्ति (PwBD) – जनरल, जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसीएनसीएल, एससी और एसटी श्रेणी की सीटों में से प्रत्येक में 5% सीटें

09:52 PM, 13-JUN-2023

NEET Result 2023

उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक 1.39 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के 1.31 लाख और राजस्थान के 1 लाख से अधिक क्वालीफायर हैं। NTA ने 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की थी।
09:49 PM, 13-JUN-2023

neet result 2023

तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने इस वर्ष के एनईईटी-यूजी में शीर्ष स्कोर हासिल किया है। कुल 20.38 लाख उम्मीदवारों में से 11.45 लाख ने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

09:26 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 20.38 लाख बच्चों में 11.45 लाख बच्चे पास हुए हैं।

08:26 PM, 13-JUN-2023

NEET UG छात्रों की संख्या में इजाफा

पिछले कुछ वर्षों में NEET UG परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2019 में 1410755 से बढ़कर 2020 में 1366945 छात्र, 2021 में 1544273 और फिर 2022 की परीक्षा में 1764571 हो गए। इस साल, कुल 2087462 छात्रों ने NEET UG 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

08:20 PM, 13-JUN-2023

NEET UG 2023 Result टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
  • जामिया हमदर्द, दिल्ली
  • बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  • इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर

08:02 PM, 13-JUN-2023

NEET UG 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3:  आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

07:07 PM, 13-JUN-2023

पिछले वर्षों के नीट यूजी टॉपर्स

  • 2018- कल्पना कुमारी (691 अंक)
  • 2019- नितिन खंडेलवाल (701 अंक)
  • 2020- सोएब आफताब (720 अंक)
  • 2021- मृणाल कुट्टेरी (720 अंक)
  • 2022- तनिष्का (715 अंक)

06:22 PM, 13-JUN-2023

मणिपुर के इन शहरों में परीक्षा

जिन शहरों में 06 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी वे हैं- आइजोल (मिजोरम), कोहिमा/दीमापुर (नागालैंड), शिलांग (मेघालय), गुवाहाटी (असम), जोरहाट (असम), सिलचर (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। , दिल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक) और इंफाल (मणिपुर)

05:30 PM, 13-JUN-2023

NEET Result 2023 Manipur

मणिपुर राज्य में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 के लिए कुल 8753 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। परीक्षा 6 जून को 11 शहरों में स्थित 34 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

05:12 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023

नीट यूजी 2023 का परिणाम मंगलवार, 13 जून को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर को neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। नीट परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा।

04:31 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result Medical Education 1.77 लाख मेडिकल सीट

इस साल देश भर में 1.77 लाख मेडिकल सीटों के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था। उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सभी अपनी रैंक के अनुसार, टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के प्रयास करते हैं। मेडिकल शिक्षा के लिए देश में लगभग हजार मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें करीब पौने दो लाख सीट हैं।

04:05 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023 Medical Education Best MBBS College

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रति वर्ष राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) में भाग लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों का बुनियादी ढांचे, संकाय, प्लेसमेंट, अकादमिक प्रदर्शन और अन्य जैसे कुछ प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार भारत में शीर्ष मेडिकल कॉलेज रहा है।

03:33 PM, 13-JUN-2023

NEET Result New Govt Medical College

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया था कि 50 नए मेडिकल कॉलेज में से 30 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में 13, आंध्र प्रदेश व राजस्थान में पांच-पांच, महाराष्ट्र में चार, असम, गुजरात, कर्नाटक व तमिलनाडु में तीन-तीन, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, मध्य प्रदेश, नगालैंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता दी गई हैं।

03:21 PM, 13-JUN-2023

NEET Result 50 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस साल 50 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है, जिसमें 8,195 और स्नातक सीटें शामिल हैं और देश में ऐसी सीटों की कुल संख्या 1,07,658 हो गई हैं। दाखिले के लिए NEET परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।

02:38 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

नीट यूजी 2023 यानी स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात मई, 2023 को विदेश में 14 शहरों सहित देश भर 499 शहरों में स्थित 4,097 विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 20,87,449 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
02:28 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023 NEET TIE BREAKING FORMULA

पिछले वर्षों के विपरीत जब आयु और आवेदन संख्या नीट टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी में मानदंडों की सूची में थी, इस वर्ष एजेंसी ने उन्हें हटा दिया है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि अब से नीट यूजी 2023 प्रवेश परीक्षा परिणाम में, यदि दो या दो से अधिक छात्र समान नीट अंक या पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करते हैं, तो एनटीए मेरिट निर्धारित करने के लिए टाई-ब्रेकिंग पद्धति का अनुसरण करती है।

02:06 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023 Latest Update

एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी। इस पर आपत्तियां उठाने की विंडो भी बंद कर दी गई थी और मणिपुर में जहां हिंसक प्रदर्शनों के कारण परीक्षा टाल दी गई थी वहां नीट का आयोजन छह जून को किया गया था, इसकी आंसर की भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे NEET.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

01:54 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023 लाखों छात्रों को हैं इंतजार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 के नतीजे कब जारी करेगी, इस सवाल के जवाब का इंतजार 20 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं।

01:38 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result नीट यूजी 2023 का परिणाम

नीट यूजी 2023 का परिणाम मंगलवार, 13 जून को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर को neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। नीट परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा।
01:37 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Result 2023: वेबसाइटों की सूची

neet.nta.nic.in

ntaresults.nic.in

nta.ac.in

01:13 PM, 13-JUN-2023

NEET Result 2023 Live Update: मार्क्स चेक करने के स्टेप्स

  • उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

01:04 PM, 13-JUN-2023

NEET Result 2023: Top 10 Medical Colleges In India

यहां NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों की सूची दी गई है –

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – दिल्ली
  • पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – चंडीगढ़
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज – तमिलनाडु
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज – बैंगलोर, कर्नाटक
  • जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – पांडिचेरी
  • अमृता विश्व विद्यापीठम
  • संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
  • श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी
12:48 PM, 13-JUN-2023

NEET UG 2023 Result Tie-Breaking Policy?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मंगलवार, 13 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) का रिजल्ट जारी करने वाली है। एनटीए ने इस साल परीक्षा पैटर्न में बदलाव के अलावा टाई-ब्रेकिंग नियम में भी बदलाव किया है।

12:25 PM, 13-JUN-2023

NEET UG Exam Controversy

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में एक और घटना की सूचना मिली थी जहां कुछ लड़कियों को कपड़े बदलने के लिए कहा गया था। आसपास के क्षेत्र में कपड़े बदलने का स्थान नहीं होने से कुछ लड़कियों को दीवारों की आड़ में कपड़े बदलने पड़े। कुछ ने आरोप लगाया कि उन्हें कपड़े उतारने को कहा गया और उनके अंडरवियर तक की जांच की गई। हालांकि, एनटीए ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया था।

11:44 AM, 13-JUN-2023

NEET UG Result Live Update

कई परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश जांच प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को अंडर गार्मेंट यानी इनरवियर उतारने को कहा गया। इस कारण अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। क्योंकि कई केंद्रों पर तो उनके कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम तक की व्यवस्था नहीं थी।

11:22 AM, 13-JUN-2023
NEET UG Result 2023 Latest Update
NEET UG परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा।
11:01 AM, 13-JUN-2023
Sarkari Result NEET UG Result Score Update
नीट यूजी 2023 का परिणाम मंगलवार, 13 जून को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर को neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
10:27 AM, 13-JUN-2023
NEET UG Result 2023: वेबसाइटों की सूची

neet.nta.nic.in

ntaresults.nic.in

nta.ac.in

10:11 AM, 13-JUN-2023
NEET UG Result 2023 Live Update
नीट यूजी 2023 यानी स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन विदेश में 14 शहरों सहित देश भर 499 शहरों में स्थित 4,097 विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 20,87,449 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
09:42 AM, 13-JUN-2023
NEET Result UG 2023 Live Update in Hindi
  • उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
09:29 AM, 13-JUN-2023
NEET UG Result मणिपुर में हिंसा के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा
हालांकि, मणिपुर में हिंसा के कारण सात मई को स्थगित परीक्षा बाद में अन्य 11 शहरों में बनाए केंद्रों पर छह जून को आयोजित की गई थी। जिसकी आंसर की जारी पर 12 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
09:22 AM, 13-JUN-2023
NEET Result 2023 UG: सात मई को हुई थी नीट यूजी परीक्षा
एनटीए ने स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए सात मई, 2023 को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। इस पर आपत्तियां उठाने की विंडो भी बंद कर दी गई थी।
09:00 AM, 13-JUN-2023
NEET UG Result 2023 Today
एनटीए ने सोमवार को मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए नीट-यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। अभ्यर्थी 200 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर सोमवार, 12 जून को शाम चार बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। एनटीए ने कहा था कि शुल्क प्राप्त किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
08:39 AM, 13-JUN-2023
NEET UG 2023 Result Live एक लाख से अधिक सीटों पर दाखिले
अधिकारी ने बताया कि एजेंसी परीक्षा की मूल्यांकन सूची तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को दे देगी। इसी आधार पर आगे मेडिकल कॉलेज में स्नातक दाखिले की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। देशभर में करीब एक लाख से अधिक मेडिकल सीटें हैं।
08:26 AM, 13-JUN-2023
NEET Result 2023 Live: आज खत्म होगा 21 लाख छात्रों का इंतजार, थोड़ी देर में जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट

NEET UG 2023 Result Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट मंगलवार, 13 जून को दोपहर बाद जारी होगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget