झुंझुनूं-सिंघाना : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागृति अभियान की शुरूआत:बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए करेंगे जागरुक

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना कस्बे में सोमवार को विष्णु धाम सेवा समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागृति अभियान की शुरूआत की गई। भाजपा मंडल संयोजक वर्षा सोमरा ने अभियान का शुभारंभ किया।

जिला संयोजक मंजू सैनी ने बताया की देश में लड़कियों को लड़कों की तुलना में कम आंका जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब नौ साल पहले झुंझुनू से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर देश की प्रगति में बेटियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया था। आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर अपना कौशल दिखा रही हैं। सिंघाना मंडल संयोजक वर्षा सोमरा ने बताया कि लोग बेटियों को बेटों की तुलना में कम समझते हैं, जिसकी वजह से कई बार बेटी के पैदा होने से पहले ही उसकी भ्रूण ह्त्या करवा दी जाती है।

इस दौरान समिति के सदस्यों की ओर से वाहनों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाकर अभियान में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, राजेंद्र सैनी, सुमेर सिंह सैनी, सत्यवीर धायल, मोहनलाल सैनी, विक्रम सैनी, ललित जांगिड़, मदन लाल सैनी, कुंभाराम शर्मा, दुर्गा राम सैनी, प्रकाश सैनी, सौम्या सैनी, अनिरुद्ध यादव , सुशील शर्मा, पवन मीणा, अनिता सोमरा, सरोज महला, शिव कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Columbus
11°C
Low cloudiness
9.2 m/s
42%
758 mmHg
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
5°C
01:00
4°C
02:00
4°C
03:00
3°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
2°C
07:00
2°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
5°C
11:00
5°C
12:00
5°C
13:00
6°C
14:00
6°C
15:00
6°C
16:00
7°C
17:00
7°C
18:00
6°C
19:00
6°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark