झुंझुनूं : झुंझुनूं में 700 कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर:तीन साल से एक पद पर काम कर रहे कार्मिकों का होंगे तबादले

झुंझुनूं : तीन साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाने के सरकार के निर्णय से झुंझुनूं शहर व जिले के विभिन्न विभागों में करीब सात सौ से ज्यादा कर्मचारियों की जगह बदल सकती है। ये वो कर्मचारी हैं, जो तीन साल या विशेष प्रकृति के कार्य में पांच साल से अधिक समय से अपनी सीट पर जमे हैं। इनमें नगर परिषद, कलेक्ट्रेट, शिक्षा विभाग, जलदाय विभाग, पुलिस, चिकित्सा विभाग, जिला परिषद, पंचायत समिति कार्यालय, उपखंड व तहसील कार्यालय के बाबूओं पर गाज गिर सकती है। ऐसे जिले में 700 कर्मचारी है, जिनके विभाग बदले जा सकते हैं।

यहां अटकते ज्यादा काम
प्रशासनिक सुधार विभाग के सर्कुलर में सरकार ने मंशा जताई है कि जनता के काम तेजी से होने चाहिए। शहर में सर्वाधिक लोगों के काम नगर परिषद सहित जिले की नगर निकायों में अटकते हैं। यहां बरसों से एक ही सीट पर बाबू जमे हुए हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग में भी लोगों को काम के लिए भटकते देखा जा सकता है। राज्य में संपर्क पोर्टल पर भी इन विभागों की सर्वाधिक शिकायतें आती हैं।

कोई नीति तय नहीं
सरकार ने सर्कुलर तो जारी कर दिया। लेकिन लागू करने को लेकर कोई नीति तय नहीं की गई है। ऐसे में किसी विभागाध्यक्ष के लिए अपने अधीनस्थ की जगह बदलना या विभाग बदलना आसान नहीं होगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget