झुंझुनूं : भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग जिले की कार्यकारिणी घोषित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग जिला संयोजक मंजू सैनी द्वारा झुंझुनू जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सीमा अग्रवाल तथा राहुल सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि आशु स्वामी को आईटी प्रभारी बनाया गया। इसी क्रम में तारावती शर्मा, रघुवीर शर्मा, साधना मिश्रा, रणसिंह नेहरा, राकेश पाटन, डॉ0 आरपी पारीक, सरला सैनी, रूपा चनानिया, मधु मुरारका, संगीता शर्मा व पूजा बियान को जिला कार्यकारिणी की सदस्य की नियुक्ति दी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग के जिला कार्यकारिणी में नियुक्त हुए नवीन पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने जिले में जनजागृति फैलाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर अनेक कार्यक्रम कर पार्टी के निर्देशानुसार आमजन को इस क्षेत्र में प्रेरित करने के निर्देश दिए।

Web sitesi için Hava Tahmini widget