झुंझुनूं : महात्मा फुले एवं अंबेडकर जयन्ती पर शोभायात्रा आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : महान समाज सुधारक,शैक्षिक एवं सामाजिक क्रान्ति के पुरोधा महात्मा फुले की 196 वीं जयन्ती के अवसर पर फुले अंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सैनी मंदिर झुंझुनूं में आयोजित बैठक में माली सैनी समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि जिला कलेक्टर को मांग पत्र प्रस्तुत कर जिला कलेक्टर परिसर के सम्मुख महात्मा फुले की प्रतिमा स्थापित करने हेतु भूमि आवंटन हेतु निवेदन किया जाएगा। शोभायात्रा प्रातः 9.30 बजे सैनी मंदिर से प्रारंभ होकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा व महात्मा फुले के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि के साथ सम्पन्न होगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा फुले जयन्ती 11 अप्रैल का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर सैनी मंदिर में मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे फोङकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस काॅर्डिनेटर मुरारी सैनी, शिक्षाविद महेन्द्र शास्त्री, रतनलाल सैनी, प्रधानाचार्य महेन्द्र सैनी, निदेशक लीलाधर सैनी, नन्दलालसैनी, बनवारीलाल सैनी शिक्षा विभाग, कैलाश सैनी, मनोज हलकारा,बनवारी लाल किरोङीवाल, अलीशेर घोषी, मनवर अली, राजेन्द्र हलकारा, रोशन घोषी, शीशराम सैनी, सज्जन सैनी, अनिल सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget