झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:19 मार्च को निकलेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,पार्टी की रीति और नीति की देंगे जानकारी

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना के बुहाना बस स्टैंड पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान डीपी सैनी ने बताया कि आगामी 19 मार्च को सिंघाना कस्बे में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व मे पदयात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

पदयात्रा को सफल बनाने लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले साल में कांग्रेस सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों और अन्य योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को रूबरू करवाया जाएगा। वहीं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति व नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। किसी भी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और उनका लाभ मिले तभी सरकार की नीतियां सफल हो पाती है।

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान हर व्यक्ति को गांव-गांव जाकर जोड़ने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकार की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक में सिंघाना प्रधान सोनू राव,बुहाना प्रधान हरि कृष्ण यादव,सिंघाना सरपंच विजय कुमार,बिल्लू सैनी,मुरादपुर सरपंच सुभाष,के सी गुर्जर, बाबूलाल कालोडिया,नरेंद्र शर्मा,राहुल सैनी,राकेश,दीनदयाल जेदिया,सत्यवीर गजराज,मोनू शर्मा,बाबूलाल ठेकेदार,राजेश मीणा,शंकर सिंघानिया,मैक्स,नकुल सराफ,धर्मेंद्र चौधरी,ओम प्रकाश,धर्मेंद्र खानपुर,नरेश गुर्जर,मोहन गुर्जर,रमेश मास्टर ढाणा,अशोक सैनी ढाणा, महिपाल मीणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Columbus
10°C
Clear sky
2.7 m/s
74%
758 mmHg
18:00
10°C
19:00
7°C
20:00
6°C
21:00
5°C
22:00
3°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-3°C
08:00
-1°C
09:00
2°C
10:00
4°C
11:00
6°C
12:00
9°C
13:00
12°C
14:00
12°C
15:00
11°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark