झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : हवा भरते समय टायर का लॉक टूटा, 2 की मौत:टायर उछलते समय मजदूर, वापस गिरते समय ड्राइवर आया चपेट में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में जयपुर स्टेट हाईवे पर भैरोंघाट से पहले टायर पंचर निकालने की दुकान पर सोमवार रात डंपर के टायर में हवा भरते समय हादसा हो गया। अचानक टायर का कड़ा निकलने से दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टायर में हवा भरते समय लॉक टूटने से ड्राइवर और मजदूर की मौत हो गई।
टायर में हवा भरते समय लॉक टूटने से ड्राइवर और मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चिराना निवासी विनोद सैनी (35) पुत्र परमेश्वरलाल सैनी अपने 12 चक्का डंपर का टायर महीपाल असवाल की दुकान पर ठीक करवा रहा था। उसके साथ उसका छोटा भाई अशोक भी दुकान पर मौजूद था। दुकान पर नौकरी करने वाले मजदूर नेवरी निवासी किशोर सैनी (32) टायर में हवा भर रहा था। ड्राइवर विनोद और मजदूर किशोर टायर के पास खड़े थे और अशोक थोड़ी दूर पर था। इस दौरान टायर का कड़ा निकल गया जिससे हवा के प्रेशर से टायर काफी ऊंचाई तक उछल कर गया। टायर ऊपर उठते समय किशोर सैनी उसकी चपेट में आ गया और वापस गिरते समय विनोद सैनी पर टायर गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों का खून बहने लगा। वहीं अशोक दूर होने की वजह से बच गया।

टायर निकलने की आवाज सुनकर पास के दुकानों से लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस से दोनों को उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया और किशोर को सीकर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में किशोर ने भी दम तोड़ दिया। किशोर के शव को सीकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और विनोद के शव को उदयपुरवाटी सीएससी स्थित मोर्चरी में रखवाया गया था। उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह और हेड कांस्टेबल सुगन सिंह की टीम ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार विनोद सैनी ने करीब एक साल पहले ही डंपर खरीदा था। वहीं किशोर सैनी महीपाल की दुकान पर 6 महीने से काम करता था। महीपाल की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। उसकी एक 8 महीने की बेटी है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget