झुंझुनूं : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 7 दिन तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूंनेहरू युवा केंद्र झुंझुनू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम आर. आर. मोराराका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनू मे किया जाएगा l जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने झुंझुनू जिले के सभी युवाओं से अपील की है की कल 26वे राष्ट्रीय युवा उत्सव के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हुबली/धारवाड़ कर्नाटक से युवाओं को सम्बोधित करेंगे का लाइव प्रसारण भी अवश्य देखे l उन्होंने बताया की झुंझुनू जिले मे नेहरू युवा केंद्र से सम्बंधित युवा मण्डलो एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह मनाया जाएगा जिसमे प्रतिदिन भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधिया जैसे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहभागिता दिवस पर निबंध, चित्रकारी, किव्ज प्रतियोगिता, सेवा तथा श्रमदान, शारीरिक फिटनेस दिवस पर खेलकूद के कार्यक्रम, शांति दिवस पर प्रभात फेरी, विशेषज्ञ वार्ता, नशामुक्ति, कोरोना, जल संरक्षण आदि आयोजित की जाएंगी l उन्होंने बताया की युवाओं द्वारा युवा सप्ताह के अंतर्गत इन कार्यक्रमों के साथ सर्वधर्म सदभाव राष्ट्रीय एकता हेतु विशेष प्रयास किए जावे जिससे आपसी भाईचारे सद्भाव सौहार्द एवं एकता के संदर्भ में प्रभावी आयाम स्थापित किए जा सके l

Columbus
4°C
Cloudy sky
6.5 m/s
63%
760 mmHg
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark