झुंझुनूं : भाजपा ने बूथ नं 51 पर किया घर-घर जनसंपर्क, करवाया मिस्ड कॉल छिपियों की ढाणी में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया जनसंपर्क

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा जनाक्रोश यात्रा के द्वितीय चरण में घर-घर जनसंपर्क एवं मिस्ड कॉल अभियान के तहत शहर की बूथ संख्या 51 में छिपियों की ढाणी नामदेव मंदिर के पास भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में घर घर जाकर जनसंपर्क कर भ्रष्ट एवं जंगल शाही कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया व बूथ वासियों से अभियान के मोबाइल नंबर 8140 200 200 पर मिस्ड कॉल करवाया। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए व घरों के बाहर जन आक्रोश पत्रक चिपकाए।

इस मौके पर नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, पार्षद बुधराम सैनी, सोशल मीडिया संयोजक सुभाष सैनी, युवा मोर्चा के नंदलाल सैनी, अजय हिसारिया, गोपी शर्मा, सुरेंद्र सैनी, राधेश्याम भगत, कजोड़ मल सैनी, छगन लाल सैनी, महेंद्र सैनी, रतन लाल चौधरी, बलजीत जांगिड़, सचिन अग्रवाल, मोहित कुमार सैनी, रामनारायण सैनी, सज्जन कुमार गुप्ता,हरकेश सैनी, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget