खेल : गौतम गंभीर नहीं अब ये खिलाड़ी बनेगा कोच ?

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले है। इसी बीच गौतम गंभीर के साथ खेल चुके एक खिलाड़ी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि एक दिग्गज भी एक टीम का हेड कोच बनने की रेस में है। ये दिग्गज अपने समय का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता था।

 

ऐसा माना जा रहा है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम को जल्द ही एक नया हेड कोच मिल सकता है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के हेड कोच अभी मैथ्यू मॉट हैं, जिन्हें मई 2022 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मॉट का कॉन्ट्रैक्ट चार साल का था, जिसमें अभी 2 ही साल पूरे हुए हैं। अब इंग्लैंड के नए हेड कोच बनने की रेस में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ का नाम शामिल हो गया है। दरअसल, एंड्रयू फ्लिंटॉफ को हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। द हंड्रेड के बाद फ्लिंटॉफ इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

 

बता दें, एंड्रयू फ्लिंटॉफ दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. एंड्रूय सर्रे में एक शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था। तब उन्हें गंभीर चोट लगी थी. अभी भी उनके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई देते हैं। यहीं नहीं एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है।

>
South Carolina
30 Mar
79°F
31 Mar
74°F
1 Apr
74°F
2 Apr
77°F
3 Apr
82°F
4 Apr
84°F
5 Apr
84°F
>
South Carolina
30 Mar
79°F
31 Mar
74°F
1 Apr
74°F
2 Apr
77°F
3 Apr
82°F
4 Apr
84°F
5 Apr
84°F
Light
Dark