उत्तर प्रदेश : हाथरस हादसे को लेकर बोले राहुल गांधी- ‘पीड़ित परिवारों को खोलकर मुआवजा दे योगी सरकार…’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस का दौरा किया। जहां उन्होंने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताते हुए पत्रकरों से कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए। हादसे से बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मौत हुई है। मैं इसमें कोई राजनीति नहीं करना चाहता हूं पर प्रशासन की कमी तो है और गलतियां तो हुई हैं। पता लगाना चहिए। उनके लिए यह मुश्किल का समय है। सही मुआवजा मिलना चाहिए।

 

खोलकर मुआवजा दे योगी सरकार

आगे राहुल ने कहा कि मैं यूपी के सीएम से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए। परिवारवालों से मेरी पर्सनल बातचीत हुई है। वो क्या थे, क्या करते थे… कैसे रहते थे, सारी बात हुई है। प्रशासन की कमी से यह हादसा हुआ। जिस तरह की व्यवस्था पुलिस की होनी चाहिए थी, वो नहीं थी। वो लोग बहुत दुख में हैं। इस स्थिति में मैं उनके दुख को समझने की कोशिश की। हैरानी वाली बात ये है कि राहुल ने उस नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा को लेकर कुछ भी नहीं कहा, जिसके सत्संग में इतना बड़ा हादसा हुआ।

 

31 Mar
71°F
1 Apr
74°F
2 Apr
82°F
3 Apr
86°F
4 Apr
84°F
5 Apr
85°F
6 Apr
70°F
31 Mar
71°F
1 Apr
74°F
2 Apr
82°F
3 Apr
86°F
4 Apr
84°F
5 Apr
85°F
6 Apr
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark