मनोरंजन : बिग बॉस OTT में अरमान मलिक पर बोले करण कुंद्रा- ‘लोगों से एक नहीं संभल रही आप दो-दो…’

बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार शो में कई कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। इन्हीं में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका का भी नाम शामिल है। तीनों बिग बॉस में क्या तबाही मचाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इससे पहले बिग बॉस सीजन 15 के कंटेस्टेंट रहे करण कुंद्रा ने अरमान मलिक का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आने वाले समय में कलेश अल्ट्रा प्रो मैक्स देखने के लिए मिलने वाला है।

 

आगे करण ने अरमान की पत्नियों के साथ एंट्री लेने पर कहा कि “बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड प्रीमियर चल रहा है और अरमान मलिक तिगड़ी लेकर बिग बॉस के घर में आ गये हैं। मतलब कि अरमान मलिक और उनकी दो बीवियां बिग बॉस ओटीटी के घर में रहेंगी।” हंसते हुए करण ने कहा कि “लोगों से यहां एक नहीं संभाली जा रही, आप दो-दो लेकर आ गए और वो भी बिग बॉस में… कलेश प्रो मैक्स होने वाला है। बस आप लोग थोड़े दिन रुक जाओ।”

 

करण के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए है। एक यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही कहा करण ने कलेश पक्का है।”

 

एक और यूजर ने लिखा, बिल्कुल सही कहा है। अब मजा आएगा। घर की बात अलग होती है और बाहर की बात अलग होती है।”

 

28 Mar
76°F
29 Mar
75°F
30 Mar
79°F
31 Mar
75°F
1 Apr
69°F
2 Apr
75°F
3 Apr
81°F
28 Mar
76°F
29 Mar
75°F
30 Mar
79°F
31 Mar
75°F
1 Apr
69°F
2 Apr
75°F
3 Apr
81°F
Light
Dark