राजनीति : ‘प्रधानमंत्री के पास सिर्फ 10 से 12 शब्द हैं…’ ऐसा क्यों बोले CM मान ?

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा कि इस बार लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए चुनाव है। आज संविधान खतरे में है। इसको बदलने की बात की जा रही है। पिछले 10 सालों में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर रख दी गई हैं। मान ने आगे कहा कि बीजेपी ने बिना विपक्ष के 10 साल राज किया है और जो विपक्ष में सांसद थे उन्हें सस्पेंड कर दिया। एक-एक दिन में 150-150 सांसदों को सस्पेंड किया गया। 10 साल के बाद अगर मंगलसूत्र से वोट मांगने पड़ रहे हैं तो बहुत शर्म की बात है। इन 10 सालों में देश बेचा गया है।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हिंदी में अन्य भाषाओं से मिलाकर 6 लाख शब्द हैं और प्रधानमंत्री के पास सिर्फ 10 से 12 शब्द हैं। मैं गिना सकता हूं, जोकि चुनाव के समय इस्तेमाल होते हैं। हिंदू-मुसलमान, पाकिस्तान, श्मशान, कब्रिस्तान, मंगलसूत्र, गाय, भैंस बकरी…एक-दूसरे को डराया जा रहा है।’

 

आगे सीएम मान ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कि ‘हमने उनकी नीतियों का विरोध किया। बीजेपी और कांग्रेस ने हमें चिढ़ाया कि ऐसे सड़क पर कानून नहीं बदलते हैं। हमारा पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं था। जब चुनकर आइए कहने लग गए तो फिर पार्टी बनाई और हम चुनकर आ गए और वो रह गए। अगर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की करतूतें की होंगी तो की होंगी। हमने अपनी पार्टी के तीन विधायकों की शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की।’

 

 

 

 

 

Columbus
17°C
Cloudy sky
6 m/s
95%
755 mmHg
23:00
17°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
16°C
03:00
16°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
15°C
07:00
15°C
08:00
14°C
09:00
12°C
10:00
11°C
11:00
12°C
12:00
12°C
13:00
14°C
14:00
15°C
15:00
14°C
16:00
13°C
17:00
11°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
7°C
22:00
7°C
23:00
7°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark