मेरठ : भानु प्रताप सिंह का टिकट काट सपा ने अतुल प्रधान को बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में समाजवादी पार्टी ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को चुनावी मैदान में उतार दिया है। अतुल प्रधान सपा के टिकट पर सरधना से विधायक का चुनाव जीते थे। बता दें इससे पहले सपा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दलित चेहरा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। भानु प्रताप का टिकट काटकर सपा ने अब अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर खींचतान चल रही थी। जो बीते दिन यानी सोमवार को खत्म हो गई। देर रात साढ़े 11 बजे पार्टी ने मेरठ सीट पर अतुल प्रधान का नाम घोषित कर दिया है। वहीं आगरा सीट से सुरेश चंद कदम को प्रत्याशी बनाया है।

 

29 Mar
73°F
30 Mar
54°F
31 Mar
52°F
1 Apr
63°F
2 Apr
70°F
3 Apr
65°F
4 Apr
52°F
29 Mar
73°F
30 Mar
54°F
31 Mar
52°F
1 Apr
63°F
2 Apr
70°F
3 Apr
65°F
4 Apr
52°F
Light
Dark