बिहार : पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो थाने पहुंची पत्नी, पति पर लगवाईं ये 7 धाराएं…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। जबकि पति अहियापुर थाना इलाके का रहने वाला है।

थाने में दर्ज FIR में पीड़िता ने बताया है कि ”मेरी शादी 31 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद मैं अपने ससुराल चली गई। मेरे पति शादी के दो साल बाद तक मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। तब मैंने अपने ससुरालवालों को बताया। लेकिन उन्होंने भी पति को नहीं समझाया। वहीं दूसरी तरफ जब पीड़िता ने पति से कहा कि आप संबंध क्यों नहीं बनाते? जिस पर वह अक्सर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगता था। यही नहीं, मायके जाने की बात सुनकर कहता था- ”घर से पैर आगे निकालोगी तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे।” किसी तरह दादा जी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ससुराल से जान बचाकर मायके चली आई। अब भी पति समेत ससुरालवाले लगातार धमकी दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में महिला थानेदार अदिति कुमारी का कहना है कि मामले में FIR दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद पति ने कभी भी पति पत्नी वाला संबंध नहीं बनाया। काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। अंततः FIR दर्ज करानी पड़ी। पति के साथ-साथ सभी नामजद लोग पति को समझाने के बजाए पीड़िता पर ही गलत दबाव बनाते थे।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं 341, 323, 498A, 379, 504, 506, 34 में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Sao Paulo
17°C
Muito nublado
1.8 m/s
94%
762 mmHg
07:00
17°C
08:00
18°C
09:00
20°C
10:00
21°C
11:00
22°C
12:00
24°C
13:00
24°C
14:00
24°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
21°C
18:00
20°C
19:00
19°C
20:00
19°C
21:00
19°C
22:00
19°C
23:00
18°C
00:00
18°C
01:00
18°C
02:00
18°C
03:00
18°C
04:00
17°C
05:00
17°C
06:00
17°C
07:00
17°C
08:00
18°C
09:00
19°C
10:00
21°C
11:00
22°C
12:00
23°C
13:00
24°C
14:00
25°C
15:00
24°C
16:00
23°C
17:00
22°C
18:00
20°C
19:00
19°C
20:00
19°C
21:00
18°C
22:00
18°C
23:00
18°C
Light
Dark