झुंझुनूं : ईदगाह में हुई नमाज, अमन चैन की दुआ मांगी:खुशी के साथ मनाया त्योहार, गले लगकर दी मुबारकबाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनू में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह बजे ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारक बाद दी। सुबह से ही नमाज को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 29 जून गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थित शहर की मुख्य ईदगाह में ईद की नमाज के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद दी साथ ही जिले भर में बकरा ईद का यह त्यौहार आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ जिले भर में मनाये जाने कि लोगों को अपील की।

ईद उल अजहा की मुख्य नमाज ईदगाह में शहर काजी शफी उल्लाह सिद्दीकी ने करवाई। नमाज के बाद देश व प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे को दर्द को समझना चाहिए।

अल्लाह से सबके के लिए दुआ करनी चाहिए। ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। मौलाना शौकत बयान किए। कुर्बानी फजिलत बताई। इधर नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इसके बाद खुदा की राह में कुर्बानी दी गई। कुर्बानी का यह दौर तीन दिन चलेगा। ईद उल अजहा के मौ

इस अवसर पर ईदगाह मैदान पर ईद की मुबारकबाद देने वालों में भाजपा नेता चौहान के साथ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ शौकत अली, इकबाल खान, हाजी मोहम्मद अयूब, शाहिद फारूकी, मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, आईटी सेल के शाहबाज कुरेशी सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget