झुंझुनूं-खेतड़ी : हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद:ईदगाह की गई नमाज अदा, अमन-चैन की दुआ मांगी

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज में खुशियों का आलम देखने को मिला। ईदगाह में सवेरे नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी।

साथ ही छोटे बच्चों और जरुरतमंदों को ईदी दी। मुस्लिम घरों में सवेरे से ही मेहमानों का आना जाना लगा रहा। इससे पहले सवेरे ईदगाह में हुई नमाज में पूरे समाज ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की। जिसमें मौलाना तौसिफ खान व जावेद खान ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद ईदगाह में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी तरह शहर की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

नेकी पर चले हर मुसलमान : मौलाना

इस मौके पर मौलाना तौसिफ खान ने कहा कि मुसलमान का काम नेकी करना और भाईचारे के साथ रहना है। हमें दूसरों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। एक मुसलमान को अपने धर्म की तालीम पर चलना चाहिए।

घर में बनी मीठी सेवइयां, बच्चों को मिली ईदी

रमजान महीने की शुरुआत से ही मुस्लिम समाज के घरों में ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। यह पूरा महीना खुदा की इबादत में बीतता है। रमजान की समाप्ति पर ईद मनाई जाती है। इसके लिए सप्ताह भर पहले ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। शनिवार को ईद के मौके पर मुस्लिम घरों में खुशियों की बहार आई हुई थी। घरों में नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की तैयारियां चलती रही। इसके बाद दिनभर दावतों और मुबारकबाद का दौर चला। ईद की ये दावते 2-3 दिन तक चलेंगी।

उधर, बड़ों ने बच्चों को उनकी पसंद की ईदी दी तो छोटों ने बड़ों से दुआएं ली। इस मौके पर मनोज घुमरिया, पूर्व चेयरमैन विजेश शाह, पार्षद लीलाधर सैनी, पंकज शास्त्री, मोहम्मद हारून, राहुल सैनी, विजेश सैनी, हरमेंद्र चनानिया, गोकलचंद मेहरड़ा, मंजूर अली, रफीक खान, मोहम्मद कामरान, चांद मोहम्मद, एडवोकेट जाफर, शौकत अली, अकबर, समीर, अनवर अली, मुमताज अली, शाहरुख खान, वसीम अली, मोहम्मद जावेद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark