Pathaan x Tiger Theme Song: फिर एक्शन में दिखे सलमान-शाहरुख खान, पठान एक्स टाइगर का धांसू टीजर रिलीज

Pathaan x Tiger Theme Song: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में अपनी धूम मचाई। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही पठान ने अपनी शानदार कमाई से इतिहास रच दिया।

इस बीच अब वाईआरएफ ने एक बार फिर से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, वाईआरएफ ने पठान एक्स टाइगर के टीजर को रिलीज कर दिया है। पठान एक्स टाइगर का टीजर बहुत शानदार है और इस टीजर में शाहरुख और सलमान का एक्शन वाला अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

पठान एक्स टाइगर थीम सॉन्ग 

बता दें कि बुधवार को यशराज फिल्म ने पठान एक्स टाइगर की थीम सॉन्ग को रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। पठान एक्स टाइगर में शाह रुख खान और सलमान खान नजर आ रहे है, जो फैंस के लिए बहुत खास है।

ऑडियंस को पसंद आई पठान

बताते चलें कि ‘पठान’ सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी वो शानदार फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने एक साथ अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शको का दिल जीता है। इस फिल्म को देखने के लिए हाउसफुल हो गए थे और ऑडियंस ने सिनेमाघरों में खूब सीटी भी बजाई थी।

“भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बेहतरीन सीन”- यूजर

वहीं, अब पठान एक्स टाइगर थीम सॉन्ग भी जारी हो चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि- “भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बेहतरीन सीन।”

“यह थीम माइंडब्लोइंग है”- यूजर

इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा कि- “यह थीम माइंडब्लोइंग है।” इसके साथ ही शाहरुख-सलमान की फाइट भी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वहीं, इस बार दीवाली पर बोनांजा ‘टाइगर 3’ में शाहरुख-सलमान को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिलेंगे, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

7 Apr
52°F
8 Apr
40°F
9 Apr
51°F
10 Apr
59°F
11 Apr
57°F
12 Apr
53°F
13 Apr
59°F
7 Apr
52°F
8 Apr
40°F
9 Apr
51°F
10 Apr
59°F
11 Apr
57°F
12 Apr
53°F
13 Apr
59°F
Weather Data Source: weather in Kentucky
Light
Dark