झुंझुनूं-चिड़ावा : चिड़ावा में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, कहा-सुरक्षा को करें सुनिश्चित

झुंझुनूं-चिड़ावा : जोधपुर में वकील जुगराज माटोलिया की हत्या के बाद से वकील लगातार अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं। वकीलों का आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। चिड़ावा कोर्ट में गुरुवार को भी आक्रोशित वकीलों ने पेन डाउन रखा। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट के आगे एकत्र होकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बार अध्यक्ष कपिल चाहर, एडवोकेट अनिल मान, लोकेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। वकीलों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द वकीलों की सुरक्षा को लेकर कड़ा कानून बनाना चाहिए ताकि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर नयनकमल भारतीय, अमित कुलहरी, खादिम हुसैन, रोबिन शर्मा, जय सिंह कुल्हार, उम्मेद बरवड़, शीशराम झाझडिया, हिदायत हुसैन, दीपक स्वामी, सोनू तामडायत, अमित यादव, मूलचंद शर्मा, सुमेर सिंह, गिरधारीलाल, दीपक, अमित, संजय, कुलदीप ढाका, रमेश कटेवा, प्रशांत शर्मा, अभिषेक महमिया, लालचंद गोठवाल, राजेश शर्मा, राकेश आर्य, विकास, जोरावर सैनी आदि मौजूद रहे।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
26°C
3 Abr
27°C
4 Abr
25°C
5 Abr
24°C
6 Abr
27°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
26°C
3 Abr
27°C
4 Abr
25°C
5 Abr
24°C
6 Abr
27°C
Light
Dark