झुंझुनूं : सैनी जन चेतना महारैली को लेकर सैनी समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने घर -घर पीले चावल बांटे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : 5 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली सैनी जन चेतना महारैली को लेकर सैनी समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने सुलताना की ग्राम एवं ढाणियों में जन सम्पर्क कर महारैली में भाग लेने हेतु घर -घर पीले चावल बांटकर कर महारैली में भाग लेने का आग्रह किया।भा ज पा की जिला मंत्री मंजू सैनी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा पंवार, सुलताना की पूर्व सरपंच रेखा सैनी, भा.ज.पा. नेत्री सावित्री सैनी आदि की अगुवाई में सैनी समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने किशनपुरा, देवा की ढाणी, खातियों की ढाणी, कबीरिया कुआ आदि गांव-ढाणियों में नुक्कड़ सभाएं कर समाज में राजनैतिक, शैक्षणिक, सामाजिक जागृति एवं राष्ट्र उत्थान के लिए आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने का आग्रह किया। इस दौरान सरोज सैनी, एकता सैनी, सुनीता सैनी, सुमन सैनी, पिंकी सैनी, मनीषा सैनी, अन्नू सैनी, सपना सैनी, अनीता सैनी, कल्पना सैनी, स्नेहलता सैनी, आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

7°C
صافي بصورة كلية
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark