झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : दूधवा स्कूल में वार्षिक उत्सव पर अनेक प्रतिभाएं हुई सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधवा में 27 जनवरी शुक्रवार को वार्षिक उत्स्व व भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सोनिया गुर्जर पी सी सी सदस्या थी। अध्यक्षता दुधवा सरपंच राजबाला ने की। विशिष्ट अतिथि शकुंतला यादव पंचायत समिति सदस्य बुहाना एसीबीओ अनिता, डॉ ताराचंद शर्मा सहायक विकास अधिकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल गोरीर के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश शर्मा, ठाठ वाडी प्रिंसिपल अशोक कुमार, रंवा अंग्रेजी स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा प्रिंसिपल सुरेश कुमार जेवरिया राजमल बोहरा राजवती मैडम, रामानन्द शर्मा पत्रकार, डॉ सुभाष सरजीत स्वामी मुंशी राम सरपंच दुधवा, राजेश खटाना, हजारी लाल यादव बाबूजी, रामावतार मास्टर प्रिंसिपल विधा सिंह मार आदि विशिष्ट अतिथि थे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुंदर प्रस्तुति दी।इस दौरान स्कूल के भामाशाह व पूर्व छात्रों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सन्तोष यादव ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार आप लोगों का सहयोग स्कूल को मिलता रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सोनिया गुर्जर ने कहा कि बच्चों को जी जान लगाकर मेहनत करनी चाहिए तथा परीक्षा में अव्वल रहना चाहिए तथा अपने माता पिता को भगवान का रूप मानकर उनको पूजना चाहिए तथा उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए माता-पिता से बढ़कर कोई भी नहीं हो सकता है उन्होंने विद्यालय विकास हेतु ₹5 लाख देने की घोषणा की इस अवसर पर अनेक भामाशाहो ने अपनी तरफ से सहयोग राशि विद्यालय परिवार को प्रदान की।

>
Brasilia
2 Abr
27°C
3 Abr
28°C
4 Abr
26°C
5 Abr
24°C
6 Abr
26°C
7 Abr
25°C
8 Abr
25°C
>
Brasilia
2 Abr
27°C
3 Abr
28°C
4 Abr
26°C
5 Abr
24°C
6 Abr
26°C
7 Abr
25°C
8 Abr
25°C
Light
Dark