झुंझुनूं-खेतड़ी : पोलो ग्राउंड में गूंजे देशभक्ति तराने:SDM ने राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को दी सलामी, 46 लोगों का हुआ सम्मान

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड खेल मैदान में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम जय सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले 46 लोगों का सम्मान किया गया।

एसडीएम जय सिंह चौधरी ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत को लोकतांत्रिक तरीके से बनाने में महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया था। हमारे देश को आजादी दिलाने में कई महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 46 लोगों को सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 46 लोगों को सम्मानित किया।

देश के विकास में प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। आज भारत पूरे विश्व में उभरती हुई विश्व शक्ति बन रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण सहयोग भी है तथा जल्द ही भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना कर पड़ोसी देशों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। खेतड़ी की धरा से स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में भाषण देकर सनातन धर्म का परचम लहराया था।

बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा राजकीय अजीत अस्पताल में सीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, डीएसपी ऑफिस में हजारीलाल खटाना ने, पुलिस थाने में सीआई विनोद सांखला ने नगरपालिका मे अध्यक्ष गीता सैनी, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महिपाल कुमावत ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान युवाओं व बच्चों को देश भक्ति भावना के प्रति जागरूक कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 लोगों का प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, तहसीलदार विवेक कटारिया, डॉ. जी एल शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, सतवीर मान, जगदीश सिंह शेखावत, विजयपाल सैनी, सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, प्रेम चंदेला, अनिल गुप्ता, अजय सुरोलिया, संजय भूरिया, अशोक दोचानिया, सिकंदर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

>
Brasilia
2 Abr
27°C
3 Abr
28°C
4 Abr
26°C
5 Abr
24°C
6 Abr
26°C
7 Abr
25°C
8 Abr
25°C
>
Brasilia
2 Abr
27°C
3 Abr
28°C
4 Abr
26°C
5 Abr
24°C
6 Abr
26°C
7 Abr
25°C
8 Abr
25°C
Light
Dark