Republic Day 2023: बड़ी चौपड़ पर CM ने फहराया तिरंगा, नेता प्रतिपक्ष सहित आला नेता रहे मौजूद

Republic Day 2023: देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम आदमी तक सब लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सीएम आवास में झंडा फहराया।

संघ प्रमुख ने फहराया झंडा

संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों जयपुर प्रांत के दौरे पर है। (Republic Day 2023) यहां उन्होंने केशव विद्यापीठ में ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारकों के अलावा संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

सीएम ने बड़ी चौपड़ पर फहराया तिरंगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराया। (Republic Day 2023) जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता मौजूद रहे। उसके बाद सीएम ने अमर जवान ज्योति स्थल पर शहीदों को श्रद्धाजलि दी। गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शाम को राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। वहीं, राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को देखते हुए पुलिस के 1000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिशनर लॉ एण्ड ऑर्डर कैलश चंद्र विश्नोई ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इसके साथ ही सादा वर्दी में इंटेलिजेंस विभाग के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। विश्नोई ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए स्टेडियम के बाहर और अंदर क्यूआरटी और ईआरटी टीम के कमांडो भी तैनात रहेंगे। वहीं शहर की होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget