बॉलीवुड-Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत

बॉलीवुड : साल 2022 में साउथ की फिल्मों का बोलबाला रहा, जिनमें केजीएफ 2, आरआरआर और कांतारा जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में भी बॉलीवुड की मूवीज को भी पछाड़ दिया। बॉलीवुड में इस साल भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और दृश्यम 2 आदि फिल्में रिलीज हुईं। अब बारी 2023 की है, जब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होंगी। इनमें शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3, और साउथ के अभिनेता प्रभास की आदिपुरुष शामिल है।

पठान
पठान – फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। वहीं, जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से बादशाह खान बड़े पर्दे पर लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह मूवी कितना बेहतर प्रदर्शन करती है।
टाइगर 3
टाइगर 3 – फोटो : social media
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया। वहीं, इस फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में रिलीज हुआ था। दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में आया था। जानकारी के मुताबिक, टाइगर 3 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
आदिपुरुष
आदिपुरुष – फोटो : social media
आदिपुरुष
आदिपुरुष में साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका अदा की है तो कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इनके अलावा साल 2023 में अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान और गांधी गोडसे-एक युद्ध जैसी फिल्में भी देखने को मिलेंगी।
Columbus
13°C
Cloudy sky
6.9 m/s
42%
755 mmHg
16:00
13°C
17:00
13°C
18:00
10°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
3°C
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
-1°C
03:00
-3°C
04:00
-4°C
05:00
-5°C
06:00
-5°C
07:00
-6°C
08:00
-5°C
09:00
-4°C
10:00
-3°C
11:00
-1°C
12:00
0°C
13:00
2°C
14:00
3°C
15:00
4°C
16:00
4°C
17:00
5°C
18:00
4°C
19:00
4°C
20:00
2°C
21:00
1°C
22:00
0°C
23:00
-1°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark