झुंझुनूं : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा नगर मंडल चिड़ावा मैं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 98 वी जयंती रेलवे स्टेशन बूथ संख्या 202 शेखावाटी डिफेंस एकेडमी के प्रांगण में जिला महामंत्री राजेश दहिया के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेई के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जय कारों के साथ अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुशासन दिवस पर विशेष मन की बात का प्रसारण को भी देखा व सुनाl

कार्यक्रम मैं जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगर मंडल महामंत्री रवि शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष ने अटल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया l इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बी एल वर्मा, जिला प्रवक्ता राकेश पाटनवाला, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद अनूप बघेरिया, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, नगर महामंत्री एवं पार्षद मदन डारा, नगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद गंगाधर सैनी, रामचंद्र शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विजय मोदी, नगर मंत्री सुशील डाबला, पार्षद देवेंद्र सैनी, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक महरिया, बूथ अध्यक्ष सुनील जांगिड़, धर्मपाल सैनी, हरि सिंह पवार, मुकेश जालंधर, सूर्य प्रकाश वर्मा, विकास खंडेलवाल, वीर सिंह, पिंटू लांबा, चंद्रेश वर्मा, वर्दी चंद, संदीप, राकेश सैनी, राधेश्याम, अक्षय डारा, राकेश जांगिड़, बुधराम, कपिल कुमार ,ईश्वर सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
1 Apr
64°F
2 Apr
70°F
3 Apr
80°F
4 Apr
77°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
1 Apr
64°F
2 Apr
70°F
3 Apr
80°F
4 Apr
77°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark