Bharat Jodo Yatra: कल से राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा, जानें किस रास्ते से गुजरेगी, कहां सभा और विश्राम?

Bharat Jodo Yatra : राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का रास्ता साफ हो गया है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट फिलहाल के लिए शांत हो गए हैं। उनके गुट के नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने और उसका विरोध करने की धमकी देने वाले गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला भी मान गए हैं। इससे राहुल गांधी का राजस्थान में रास्ता साफ हो गया है।

भारत जोड़ो यात्रा का आज शनिवार को मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कल रविवार चार नवंबर को राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। 15 दिन में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी।

सात जिलों की आठ विधानसभा सीटों से गुजरेगी यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसमें झालावाड़ की झालरापाटन, कोटा की रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके बाद यह यात्रा बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा सीट से होते हुए टोंक जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा देवली और उनियारा विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।

इसी तरह भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर विधानसभा इलाके से बामनवास और लालसोट पहुंचेगी और दौसा में प्रवेश करेगी। जिले की दौसा, लालसोट, सिकराय और बांदीकूई विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अलवर पहुंचेगी। जिले की अलवर ग्रामीण, अलवर रामगढ़, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा होते हुए राज्य से बाहर निकल जाएगी, यानी हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

यात्रा के रूट पर लगे हैं इस तरह के पोस्टर।
यात्रा के रूट पर लगे हैं इस तरह के पोस्टर।
जानें कब कहां रहेगी यात्रा, कहां होंगी सभाएं?  
  • मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित झालावाड़ जिले के चऊंली गांव से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान काली तलाई, सूरजपोल नाका (नुक्कड़ सभा) खेल संकुल रात्रि विश्राम होगा। हिरिया खेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। मोरू कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम।
  • कोटा-बूंदी : भारत जोड़ो यात्रा कोटा बूंदी जिले में 7 से 10 दिसंबर तक रहेगी। केवल नगर, नोरदन, बालापुरा चौराहा, भगत सिंह चौराह में नुक्कड़ सभा और जगपुरा, केशोरायपाटन गुड़ली, बाजडली रेलवे अंडरपास चव बोरिप में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
  • सवाई माधोपुर : 11 और 12 दिसंबर को यात्रा सवाई माधोपुर जिले से टोंक जिले को छूते हुए गुजरेगी। दुब्बी, बगड़ी लालसोट में नुक्कड़ सभा व दहलोद और बीलोना में रात्रि विश्राम होगा।
  • दौसा : 13 से 16 दिसंबर के बीच दौसा के नयावास स्टैंड पर राहुल गांधी की एक सभा होगी। मीणा हाईकोर्ट, भंडारेज कला, कोलोना कोर्ट पर रात्रि विश्राम होगा। गिरराज धरण, सिकंदरा और मुकुदपुरा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा।
  • अलवर : 17 और 18 दिसंबर को यात्रा अलवर में रहेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का यह आखिरी पड़ाव होगा। मालाखेड़ा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। राधा स्वामी ग्राम महुआ और रामगढ़ के विजवा में रात्रि विश्राम होगा जिसके बाद यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्या तैयारी? 

  • भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने खास तैयारी की है। प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की होगी।
  • भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान से 500 स्टेट यात्रियों का चयन भी कर लिया गया है, जो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके अलावा यात्रा के साथ हर जिले से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, मजदूर और अन्य सभी समाज के लोगों को भी शामिल होंगे।
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। 15 दिन यात्रा प्रदेश में रहेगी। 19 दिसंबर को राहलु गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगे पोस्टर।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगे पोस्टर।
भारत जोड़ो यात्रा का रूट गुर्जर-मीणा बाहुल्य
राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इनमें से ज्यादातर सीटें गुर्जर-मीणा बाहुल्य हैं। एक-दों सीटों को छोड़कर ज्यादातर पर गुर्जर या फिर मीणा समाज प्रभावी है। वहीं, कुछ सीटें पर दोनों समाजों का दबदबा है। इससे इस पूरे क्षेत्र में सचिन पायलट का दबदबा अधिक है। वर्तमान में इन 18 सीटों में से 12 कांग्रेस और छह पर भाजपा का कब्जा है।
Web sitesi için Hava Tahmini widget