37 हजार फीट पर फ्लाइट का गेट खोलने लगी महिला:रोका तो सिर पटकने लगी, बोली- जीसस ने ऐसा करने के लिए कहा था

अमेरिका में एक महिला ने 37 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश क्यों की, ये जानकर लोगों के होश उड़ गए। महिला ने कहा कि उसे ऐसा करने के लिए जीसस ने कहा था। ये घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। हाल ही में पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दी, जिसके बाद ये खबर सामने आई।

यात्रियों ने महिला को रोकने की कोशिश की
एक पुलिस अफसर ने कहा- साउथवेस्ट फ्लाइट 192 टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से ओहियो के कोलंबस जा रही थी। इसमें सवार 34 साल की एलोम एगबेग्निनौ अचानक फ्लाइट का दरवाजा खोलने लगी। एक पैसेंजर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने शख्स को जांघ पर काट लिया। फ्लाइट अटेंडेंट ने जब उससे पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रही है, तो महिला ने जवाब दिया कि जीसस ने उसे ऐसा करने के लिए कहा है।

फ्लाइट की अर्कांसस के हिलेरी क्लिंटन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
फ्लाइट की अर्कांसस के हिलेरी क्लिंटन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

गुस्से में थी महिला
कोर्ट में पुलिस ने बताया- एगबेग्निनौ अचानक अपनी जगह से उठी और फ्लाइट के एग्जिट डोर की तरफ जाने लगी। ये देखकर एक अटेंडेंट ने उससे वापस जगह पर बैठने के लिए कहा। जिसके बाद महिला ने उससे एग्जिट डोर पर लगी खिड़की से बाहर झांकने की इजाजत मांगी। अटेंडेंट ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिससे महिला को गुस्सा आ गया। वो जबरदस्ती दरवाजे का हैंडिल पकड़कर उसे खींचने लगी। इस दौरान फ्लाइट 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी।

पुलिस ने कहा- महिला को जब रोका गया तो उसने फ्लाइट के फ्लोर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया।
पुलिस ने कहा- महिला को जब रोका गया तो उसने फ्लाइट के फ्लोर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया।

पैसेंजर के साथ हाथापाई की
फ्लाइट अटेंडेंट के साथ महिला की बहस होते देख कुछ पैसेंजर्स चिल्लाने लगे- महिला दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही है। इससे फ्लाइट में मौजूद यात्री घबरा गए। इसी बीच एक पैसेंजर ने महिला को रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों फ्लाइट के फ्लोर पर गिर गए। इस दौरान महिला ने उसे रोकने वाले शख्स की जांघ पर काट लिया। वो रुकी नहीं, जिसके बाद शख्स ने महिला की उंगलियों को अपने दांतों के बीच दबा लिया। इस दौरान महिला अपना सिर फ्लोर पर मार भी रही थी।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पुलिस फ्लाइट में मौजूद महिला को ले गई। जहां उससे पूछताछ की गई।
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पुलिस फ्लाइट में मौजूद महिला को ले गई। जहां उससे पूछताछ की गई।

महिला के पास कोई सामान नहीं था
पुलिस ने कहा- महिला अपने पति को बिना बताए घर से चली आई थी। फ्लाइट में उसका कोई सामान नहीं था। पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसलिए वो अपनी जगह से उठी थी। उसे बेचैनी और घबराहट होने लगी थी इसलिए उसने कहा कि उसे जीसस ने दरवाजा खोलने के लिए कहा है। महिला ने ये भी कहा कि अगर वो नॉर्मल होती तो ऐसा कुछ नहीं करती।

Web sitesi için Hava Tahmini widget