West Bengal: ममता बनर्जी ने नदी में चलाई नाव, मुख्यमंत्री का अलग अंदाज देख सभी चौंके, देखें वायरल वीडियो

West Bengal : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर अलग अंदाज में दिखाई दी, इस बार उन्होंने नाव चला कर लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, सीएम ममता इन दिनों उत्तर 24 परगना के दौरे पर हैं, बुधवार को गांवों के दौरे के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इछामती नदी में नाव का उद्घाटन किया। वहां वह लॉन्च के दौरान ड्राइवर की सीट पर अचानक बैठ गई और नाव चलाने लगीं। उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया।

ऐसा पहली बार नहीं जब ममता बनर्जी कुछ अलग करती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले वह फुटबॉल खेलती भी दिखाई दी थीं। हालांकि उनका नाव चलाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

 

18 Mar
77°F
19 Mar
78°F
20 Mar
66°F
21 Mar
72°F
22 Mar
71°F
23 Mar
76°F
24 Mar
74°F
18 Mar
77°F
19 Mar
78°F
20 Mar
66°F
21 Mar
72°F
22 Mar
71°F
23 Mar
76°F
24 Mar
74°F
Light
Dark