जयपुर : गहलोत सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 30 IAS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के कलेक्टर भी बदले

जयपुर : राज्य की गहलोत सरकार की ओर से नौकरशाही में लगातार फेरबदल का दौर जारी है। गुजरात रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं और 6 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा 4 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

माना जा रहा है कि इसके बाद अब एक और तबादला सूची जारी हो सकती है जिसमें कई और बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन चल रहा था। एक-एक नाम पर गंभीरता से विचार किया जा था। उसके बाद ही सूची तैयार हुई और सीएम गहलोत की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने तबादला सूची जारी की।

इससे पहले भी गहलोत सरकार की ओर से 201 आरएएस अफसरों की जंबो तबादला सूची जारी की गई थी। तबादला सूची में कई बड़े चेहरे भी शामिल किए गए हैं जिनमें अभय कुमार, नवीन महाजन, टी रविकांत और नीरज के पवन जैसे चेहरे भी तबादला सूची में शामिल हैं। बड़ी बात यह भी है कि भी है कि कोरोना काल के दौरान जयपुर कलेक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा को जयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

  • इन अधिकारियों के हुए तबादले

अभय कुमार——————अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास और खाद्य आपू्र्ति विभाग
अर्पणा अरोड़ा—————–प्रमुख शासन सचिव राजस्व और सैनिक कल्याण विभाग
संदीप वर्मा———— ——–प्रमुख शासन सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग जयपुर
आनंद कुमार——— ———प्रमुख शासन सचिव गृह, गृह रक्षा, जेल और अध्यक्ष परिवहन निगम जयपुर
नवीन महाजन—— ———–अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर
वैभव गालरिया—————–प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर
टी रविकांत——————–प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा विभाग जयपुर
विकास सीताराम भाले———-शासन सचिव श्रम और कारखाना बॉयलर विभाग जयपुर
आशुतोष एटी पेडणेकर——–अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड जयपुर
भानु प्रकाश अटरू————शासन सचिव गृह विभाग जयपुर
नीरज के पवन —————-संभागीय आयुक्त बीकानेर
पीसी किशन——————शासन सचिव कौशल उद्यमिता रोजगार आपदा प्रबंधन जयपुर
शुचि त्यागी——————-सीओ स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी
अंतर सिंह नेहरा————–संभागीय आयुक्त जयपुर
करण सिंह ——————-प्रबंध निदेशक राज्य खान और खनिज निगम लिमिटेड
परमेश्वर लाल—————–प्रबंध निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम
प्रज्ञा केवलरामानी————-आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर
संदेश नायक——————निदेशक खान और भूविज्ञान विभाग उदयपुर
रुक्मणि रियार—————–जिला कलेक्टर हनुमानगढ़
नथमल डिडेल—————–प्रबंध निदेशक राजस्थान पथ परिवहन निगम
प्रदीप के गवांडे—————-आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर
एम एल चौहान—————–संयुक्त शासन सचिव उच्च शिक्षा विभाग जयपुर
लक्ष्मीनारायण——————जिला कलेक्टर डूंगरपुर
सुनील शर्मा——————–आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग
पुखराज सेन——————-आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि नियंत्रण आयुक्तालय जयपुर
सौरभ स्वामी——————-जिला कलेक्टर गंगानगर
इंद्रजीत यादव——————जिला कलेक्टर प्रतापगढ़
प्रताप सिंह———————निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर
डॉ मंजू ———————–संयुक्त शासन सचिव उद्योग विभाग
आर्तिका शुक्ला————— संयुक्त शासन सचिव ऊर्जा विभाग जयपुर

  • इन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

शिखर अग्रवाल————– इंदिरा गांधी नहर, अध्यक्ष इंदिरा गांधी बोर्ड, जल संसाधन
कृष्ण कुणाल—————–पशुपालन मत्स्य गोपालन और अल्पसंख्यक मामलात
भंवर लाल मेहरा————- प्रशासक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर
ह्रदेश कुमार शर्मा ———–कार्यकारी निदेशक शहरी पेयजल सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेट लिमिटेड
मेघराज सिंह रत्नू ————पंजीयक सहकारिता विभाग जयपुर
हरिमोहन मीणा————-आयुक्त एवं सचिव सचिव सचिव निशक्तजन राजस्थान जयपुर के पद पर लगाया गया है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget