बॉलीवुड : ‘माफी या 5 करोड़…’ सलमान खान को धमकी देने वाला बिकाराम जलाराम बिश्नोई हुआ गिरफ्तार

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान लगातार जान से मारने की धमकिया मिल रही है। कभी मैसेज के जरिए तो कभी मेल के जरिए। इसी बीच सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया किया है। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक मैसेज आया था, जिसमें सलमान खान से मंदिर में जाकर माफी मांगने की बात लिखी थी, साथ ही 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मैसेज के आने के बाद पुलिस तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सलमान खान को धमकी देने वाले व्यक्ति को कर्नाटक के हावेरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिकाराम जलाराम बिश्नोई है।

 

राजस्थान के जालौर का है आरोपी

 

आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। मुंबई पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई ला रही है। भेजे गए धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
>
Brasilia
16 Mar
30°C
17 Mar
30°C
18 Mar
31°C
19 Mar
29°C
20 Mar
26°C
21 Mar
24°C
22 Mar
24°C
Light
Dark