मेरठ : गांव में रुपए वसूलने पहुंचे 2 दरोगा को बंधक बनाया, थानों से पहुंची फोर्स ने छुड़ाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में वसूली करने वाले दो दरोगा को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। गांव वालों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। थोड़ी देर में 3 थानों की पुलिस पहुंच गई। दोनों दरोगा को छुड़ाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। 3 घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दोनों दरोगा को छुड़ाया।

 

 

दरअसल, दोनों दरोगा ने एक युवक पर अवैध पटाखे बेचने का आरोप लगाया। उससे पैसे मांगने लगे। बीच-बचाव करने आए एक युवक और महिला को पीट दिया। घटना के बाद लोग भड़क गए। मामले में SSP विपिन ताडा ने जांच के आदेश दिए हैं। दोनों दरोगा की पहचान सत्येंद्र, शिवम के रूप में हुई है। ​​​​​​दोनों शनिवार रात गोविंदपुरी गांव पहुंचे। दुकानदार सीताराम पर अवैध पटाखा बेचने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों की कहासुनी हो गई। तभी घर की एक बुजुर्ग महिला आ गई। दरोगा ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध करने पर गांव के युवक हरेंद्र को भी पीट दिया।

 

 

मामले में जानकारी देते हुए SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच CO सदर देहात को दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Columbus
15°C
Broken cloud sky
5.3 m/s
55%
758 mmHg
11:00
15°C
12:00
17°C
13:00
18°C
14:00
18°C
15:00
19°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
19°C
19:00
18°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
10°C
07:00
8°C
08:00
7°C
09:00
7°C
10:00
8°C
11:00
7°C
12:00
7°C
13:00
6°C
14:00
5°C
15:00
6°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
5°C
20:00
4°C
21:00
3°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark