मेरठ : PM मोदी का बड़ा बयान कहा- ‘500 साल बाद रामलला अयोध्या मंदिर में मनाएंगे दिवाली…’

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा है कि 500 साल बाद ऐसा मौका आया है जब अयोध्या के राम मंदिर में हजारों दीप जलाए जाएंगे। इस बार ऐसी दिवाली होगी, जैसे हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है। आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सभी को धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती की बधाई देता हूं।

 

प्रधानमंत्री ने इससे पहले मेरठ के कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर बनने वाले 100 बेड के ESI अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी कार्यक्रम में मौजूद थे। सीएम ने हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया। आगे PM मोदी ने कहा कि जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी। इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के 5 स्तंभ तय किए हैं धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का ये उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है। ये भारतीय संस्कृति के जीवनदर्शन का प्रतीक है। ऋषियों ने कहा है कि आरोग्य ही परम भाग्य और परम धन है। कहते ही हैं कि हेल्थ इज वेल्थ।

 

प्राचीन चिंतन आज आयुर्वेद दिवस के रूप में पूरी दुनिया में छा रहा है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है।

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark