नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर 250 लोगों से ठगी करने वाले लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों को गल्फ कंट्री भेजने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली ट्रैवल कंपनी को पकड़ा है। कॉल सेंटर चलाने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके पास से 6.90 लाख रुपए, 5 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है। ये अब तक 250 लोगों से ठगी कर चुके है।

 

पुलिस ने की क्या जानकारी ?

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एच-73 सेक्टर 63 ग्लोबल ट्रैवल्स नाम की कंपनी चलाई जा रही थी। लगभग तीन महीने पहले इन लोगों ने करीब 250 लोगों को अजरवेजान, दुबई, सउदी, आयरलैंड, लकजमबेग, मालदीव, ओमान, कुवैत भेजने की बात की। इनमें से 30 लोग ऐसे थे जिनकी टिकट 6 सितंबर 2024 को हो रखी थी। एयरपोर्ट जाने पर जानकारी मिली कि ये टिकट फर्जी है। इसके बाद ये सभी लोग नोएडा के इस पते पर पहुंचे। कार्यालय बंद मिला कर्मचारी फरार थे। फोन किया लेकिन वो बंद मिला। पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया।

 

थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार योगेन्द्र उर्फ अनीस, मनोज उर्फ रिजवान, कोमल उर्फ ज्योति को डंपिंग यार्ड के पास ग्रीन बेल्ट ए-ब्लॉक से गिरफ्तार किया।

Columbus
14°C
Cloudy sky
6.5 m/s
95%
748 mmHg
09:00
14°C
10:00
15°C
11:00
15°C
12:00
15°C
13:00
15°C
14:00
16°C
15:00
14°C
16:00
14°C
17:00
13°C
18:00
11°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
4°C
00:00
3°C
01:00
3°C
02:00
3°C
03:00
2°C
04:00
2°C
05:00
1°C
06:00
1°C
07:00
1°C
08:00
0°C
09:00
0°C
10:00
1°C
11:00
2°C
12:00
3°C
13:00
5°C
14:00
6°C
15:00
8°C
16:00
9°C
17:00
9°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
5°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark