उत्तर प्रदेश : गश्त के दौरान वाहन ने दारोगा को कुचला, अस्पताल में हुई तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मिरहची थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दारोगा नरेशपाल सिंह की मौत हो जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दारोगा नरेशपाल सिंह मूल रूप से बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जो फिलहाल मिरहची थाने में तैनात थे। घटना रात के समय नगला नथा के पास गश्त के दौरान हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दारोगा को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Columbus
12°C
Clear sky
4.5 m/s
56%
764 mmHg
12:00
12°C
13:00
14°C
14:00
16°C
15:00
18°C
16:00
19°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
13°C
00:00
13°C
01:00
13°C
02:00
13°C
03:00
12°C
04:00
12°C
05:00
11°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
10°C
09:00
11°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
17°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
17°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark