उत्तर प्रदेश : ‘रात में चादर खींचकर दारोगा ने…’ प्रधान की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र की एक चौकी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्राम प्रधान की पत्नी ने एक दारोगा पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि दारोगा रात में दबिश देने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।

 

प्रधान की पत्नी का कहना है कि बुधवार रात करीब 12 बजे दारोगा एक अन्य युवक के साथ उसके घर पहुंचा। महिला उस समय घर के बाहर सो रही थी। दारोगा ने सबसे पहले महिला की चादर खींची, जिससे वह जाग गई। दारोगा ने उसके पति के बारे में पूछताछ की। जब महिला ने बताया कि उसका पति अंदर सो रहा है, तो दारोगा ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें करने लगा। उसके साथ आए युवक ने भी उसे पीछे से जकड़ लिया। दारोगा ने धमकी दी कि अगर वह उसे खुश कर दे तो उसके पति और बेटे पर कोई आरोप नहीं लगाएगा और न ही FIR दर्ज करेगा। जब महिला ने विरोध किया और चिल्लाने लगी तो घर के अन्य सदस्य वहां आ गए, जिसके बाद दरोगा और उसका साथी वहां से भाग निकले।

 

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Columbus
6°C
Cloudy sky
7.7 m/s
60%
757 mmHg
17:00
6°C
18:00
5°C
19:00
5°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
00:00
1°C
01:00
0°C
02:00
-1°C
03:00
-1°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-3°C
09:00
-2°C
10:00
0°C
11:00
3°C
12:00
5°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
11°C
17:00
11°C
18:00
11°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
7°C
23:00
8°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark