नोएडा : पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बन जा रहे छह नए पिंक बूथ, सब इंस्पेक्टर सहित 5 महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में 6 नए पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। तीनों जोन में दो-दो नए पिंक बूथ बनकर तैयार है। इसी सप्ताह के अंत में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नए पिंक बूथ का शुभारंभ किया जाएगा। इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे।

 

पिंक बूथ की होगी व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी महीनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों में भी पिंक बूथ की व्यवस्था होगी। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर भी पिंक बूथ स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिन महिला पुलिसकर्मियों की बूथ पर तैनाती होनी है उनको पहले से ही प्रशिक्षित कर दिया गया है।

 

इन जगह बनाए जाएंगे पिंक बूथ

जानकारी देते हुए अपर पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बीते साल सात पिंक बूथ स्थापित किए गए थे। महिलाओं को इससे काफी मदद मिली। ऐसे में मिशन शक्ति अभियान को पर लगाने के लिए छह नए पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिसके बाद अब जिले में बूथ की संख्या 13 हो जाएगी।

Web sitesi için Hava Tahmini widget