उत्तर प्रदेश : बहराइच एसपी ने की नई तैनाती, SI के रूप में भेजा गया सुनील तो चौकी इंचार्ज बने सर्वजीत गुप्ता

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कोतवाली नगर इलाके में स्थित नाजिरपूरा मोहल्ले में जिला पंचायत सदस्य के कारखाने पर स्पेशल टीम की और से जुआ पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने लापरवाही और काफी समय से जुए का अड्डा चलने की जानकारी न होने पर नगर कोतवाल मनोज पांडे व बशीरगंज चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह को शुक्रवार को लाइन हाजिर किया था।

 

देर शाम दोनों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने शनिवार को कोतवाली और चौकी पर नई तैनाती की हैं। उन्होंने सिविल लाइन चौकी के प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को बतौर उप निरीक्षक नगर कोतवाली भेज दिया है। वहीं देहात कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात सर्वजीत गुप्ता को बाशीरगंज चौकी का बनाया हैं।

 

इसके साथ ही कोतवाली नगर में तैनात अजेश कुमार को सिविल लाइन चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark