उत्तर प्रदेश : यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा का परिणाम आने में देरी से नाराज हुए CM योगी ने बताया- कब जारी होगा रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पहले कहा जा रहा था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा, लेकिन इस दावे को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खारिज करते हुए संकेत दिए है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित करेगा।

 

CM योगी ने ट्विटर कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम अक्टूबर के अंत तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग में खाली पड़े अन्य पदों पर भी जल्द भर्ती शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सभी परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों को ‘ई-पेंशन’ योजना से जोड़ने के लिए भी कहा गया है।

 

Web sitesi için Hava Tahmini widget