दिल्ली : कांग्रेस का केजरीवाल पर तंज कहा- ‘एक शीशमहल से दूसरे शीशमहल, लेकिन 10 सालों में गरीब परिवारों को नहीं दिया मकान…’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकारी बंगला, सुरक्षा और सरकारी स्टॉफ न लेने की दुहाई देने वाले अरविन्द केजरीवाल एक शीश महल से निकल कर दूसरे सरकारी महल 5 फिरोजशाह रोड़, नई दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल को भगवान बनाने की नौंटकी कर रहे थे कि अब केजरीवाल आम आदमी के बीच रहेंगे। परंतु सच्चाई तो यह है उनका शीश महल का मोह खत्म होने वाला नही है। जनता के बीच जनता की अदालत लगाने वाले केजरीवाल एक बार फिर जनता की पहुँच से दूर हो गए है।

 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोगों की परेशानियों का हल करने का दावा करने वाले अरविन्द केजरीवाल अपनी सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के पास उनके राज्यसभा सांसदों के सरकारी आवास की सुविधा थी तब सरकार के पार्टी मुखिया होने के नाम पर आवंटन का ढ़ोंग क्यो रचा। क्यों दिल्ली की जनता को भ्रमित करने उनसे सहानूभूति लेने बटोरने की राजनीति की गई। क्या अपनी और अपने परिवार की सुविधाओं अनुसार रिहायश की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल ने 10 वर्षों में दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की सहूलियतें और मौलिक सुविधाएं दी? अपने लिए बाधाओं और विवादों से मुक्त आवास ढूंढने वाले केजरीवाल मलिन बस्तियों, अनाधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के दर्द को क्यों नही समझते, जिनको बेहतर जीवन और सुविधाएं देने का उन्होंने लगातार वादा किया था। यह परेशान लोग हर दिन बाधाओं और परेशानी की जिंदगी जीते हैं।

 

देवेन्द्र यादव आगे कहा कि अरविन्द केजरीवाल अपने को दिल्ली का बेटा तो कहते हैं परंतु दिल्ली की जनता अपना नही मानते। केजरीवाल ने बस मार्शलों के साथ जो धोखा दिया उसे सभी जानते जब 11 अक्टूबर, 2023 ने बस मार्शलों को टर्मिनेशन का ऑर्डर देकर अक्टूबर महीने के अंत में उनकी सेवाएं खत्म कर दी गईं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के युवाओं को बस मार्शल, गेस्ट और अनुबंधित टीचर, ठेके पर अस्पतालों व स्कूलों में नॉन मेडिकल और नॉन शैक्षणिक स्टाफ के रूप में हजारों की अस्थाई भर्ती करके धोखा दिया है।

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark