उत्तर प्रदेश : युवती से छेड़खानी के आरोप में महिला ने मौलवी को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से भरी पंचायत नें मौलवी की चप्पलों से पिटाई की जा रही है। आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने युवती को कमरे में जाकर छेड़खानी की। युवती ने अपनी मां से बताया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने ग्रामीणों से मौलवी की शिकायत की। गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई। भरी पंचायत में पीड़िता की मां ने मौलवी की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। ये मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर के एक मोहल्ले का है।

 

मौलवी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पता चला है कि आरोपी का नाम मौलाना फुरकान है। फुरकान इलाके के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। वो झाड़-फूंक का काम भी करता है। एक महिला 2 दिन पहले अपनी बीमार बेटी को लेकर मौलाना फुरकान के पास झाड़-फूंक कराने गई थी। मौलाना फुरकान ने महिला से कहा कि आपकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। इसके उतारने के लिए एकांत में युवती की झाड़-फूंक करनी होगी। इसके बाद वो युवती को एक कमरे में ले गया और छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को धमकाने लगा।

 

महिला उठी तो पंच उसे रोकने लगे।

 

फिलहाल, पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Columbus
9°C
Clear sky
1.4 m/s
46%
766 mmHg
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
3°C
03:00
3°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
7°C
11:00
9°C
12:00
12°C
13:00
15°C
14:00
17°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
14°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark