मेरठ : दर्शन करने आए सपा जिलाध्यक्ष की कटी जेब, 20 हजार रुपए उड़ा ले गया चोर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रदर्शन करने आए सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब कटने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष की जेब में रखे पर्स में 20 हजार रुपए रखे थे। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जेबकतरे ने पर्स चोरी कर लिया। लेकिन उस पर्स में तमाम आई कार्ड भी थे, वो भी चले गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो चोर जो भी है, पैसे रख ले लेकिन डॉक्यूमेंट्स लौटा दे।

 

सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी अपनी पाकेट दिखाते हुए।

 

डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

दरअसल, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज डीएम कार्यालय में प्रदर्शन के लिए गए थे। जहां उनके साथ सबके बीच में ये घटना हो गई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जब अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा। हमारे एक साथी का मोबाइल भी चला गया। वो भी चोरी हो गया। पुलिस का कोई खौफ अपराधियों में नहीं हैं। कलेक्ट्रेट जैसी मुख्य जगह जहां स्वयं डीएम बैठते हैं। वहां सरेआम इस तरह चोरियां हो रही हैं। पाकेट मारी जा रही है। यूपी में अपराध चरम पर है। इसका उदाहरण आज सभी ने देख ही लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम तो यहां डीएम को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन हमारी ही चोरी हो गई। हमारा पर्स रख ले लेकिन हमारे कागज लौटा दे।

Columbus
8°C
Broken cloud sky
0.7 m/s
60%
766 mmHg
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
3°C
03:00
3°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
7°C
11:00
9°C
12:00
12°C
13:00
15°C
14:00
17°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
19°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
15°C
22:00
14°C
23:00
14°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark