मुजफ्फरनगर : मेपल्स एकेडमी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदी दिवस

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना शहर के कांधला रोड़ स्थित मेपल्स एकेडमी में आज हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने हिंदी विषय के अध्यापकों को सम्मानित कर किया। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया टू गया। हिंदी दिवस के अवसर पर विघालय में अंतर सदन एकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाभारत के प्रमुख किरदारों का अभिनय प्रस्तुत किया गया। सभी सदनों के प्रतिभागियों ने अपनी -अपनी कलाके भाव से सभी को मंत्र मुक्त कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

 

वहीं दूसरी तरफ हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन वह कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि आजादी मिलने के २ साल बाद १४ सितंबर १९४९ को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस महीने के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध १९५३ से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

इस दौरान स्कूल उपप्राचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा की आज हिंदी को पूरे विश्व में बेहद सम्मान दिया जाता है। हिंदी भाषा विदेशों में भारत को अलग पहचान देती है। और देश में विभिन्न भाषा बोलने वाले हम भारतीयों को एकरूपता के धागे में पिरोती है।

 

संवाददाता : समीर कुमार

Web sitesi için Hava Tahmini widget