उत्तर प्रदेश : CM योगी का ऐलान- UP Police में होगी 1 लाख पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 1 लाख पदों पर भर्तियां निकाली जाएगी। इनमें से 20 फीसदी पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगले दो सालों में यूपी पुलिस में 1 लाख युवाओं की भर्तियां की जाएंगी। अगले दो साल में दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें से यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजन

सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा व्यवस्था में किया जा रहा है। अगर कहीं से कोई भी परीक्षा में सेंध मारता पकड़ा गया, तो उसे आजीवन कारावास की सजा होगी। साथ ही 1 करोड़ रुपए का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 23 अगस्त से शुरू है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। आज 30 अगस्त को परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। हर शिफ्ट की परीक्षा में 5 लाख कैंडिडेट शामिल होंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कल होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक हॉल टिकट नहीं डाउनलोड किया है। वह पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

18 Mar
71°F
19 Mar
42°F
20 Mar
46°F
21 Mar
56°F
22 Mar
58°F
23 Mar
64°F
24 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
42°F
20 Mar
46°F
21 Mar
56°F
22 Mar
58°F
23 Mar
64°F
24 Mar
64°F
Light
Dark