उत्तर प्रदेश : ड्यूटी छोड़कर फरार हुआ सिपाही, पत्नी को गर्म पेंचकस से दागने का है आरोप

मुरादाबाद जिले में पत्नी को गर्म पेंचकस से दागने का आरोपी सिपाही उन्नाव में अपनी ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया है। लेकिन पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सिपाही के पिता की तैनाती पीएसी में है, जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस की तरफ से पीएसी कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।

 

मामले में क्या कहती है पुलिस ?

मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है। सिपाही पति की हैवानियत का शिकार हुई पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गर्म पेंचकस से गोदे जाने की वजह से महिला के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी सिपाही उन्नाव जिले में तैनात है।

 

मामले में मैनाटेर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के रहने वाली सुखवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी शिवाली की ब्याह तीन साल पहले पाकबड़ा के जेवड़ा गांव निवासी विकास सिंह के साथ किया था। विकास पुलिस विभाग में सिपाही है और उन्नाव में तैनात है। शादी के बाद से ही दामाद और उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह व मां विनोद देवी बेटी को परेशान करते थे। आए दिन बेटी को मायके से और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

 

क्या है शिवाली के परिजनों का आरोप ?

शिवाली के परिजनों का आरोप है कि विकास उस पर मायके से दहेज में कार लाकर देने का दबाव बना था। शिवाली ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद शिवाली का और उत्पीड़न किया जाने लगा। वहीं, शिवाली ने बताया कि 13 अगस्त को विकास छुट्टी लेकर घर आया और उसने मारपीट की। यही नहीं, गर्म पेंचकस से उसके शरीर को दाग दिया।

 

एसपी सिटी का कहना है कि FIR दर्ज कर ली गई थी। मुकदमे में नामजद मुख्य आरोपी सिपाही विकास सिंह की तलाश जारी है। वह फरार चल रहा है। उन्नाव पुलिस से जानकारी करने पर पता चला है कि विकास छुट्टी पर था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटा है।

 

Columbus
17°C
Broken cloud sky
7.2 m/s
61%
751 mmHg
22:00
17°C
23:00
16°C
00:00
15°C
01:00
15°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
12°C
06:00
11°C
07:00
10°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
8°C
12:00
8°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
4°C
21:00
4°C
22:00
4°C
23:00
3°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark