‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं…’ गाने पर पिस्टल लहराते किया डांस, अब हुए सस्पेंड

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी थाना इलाके में एक पार्टी में पिस्टल लहराने के आरोप में जेलर दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपक शर्मा द्वारा पार्टी में पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों वीडियो को देख तरह-तरह के सवाल करने लगे। जिसे देख दीपक शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया गया। मामली की जांच भी तिहाड़ के अधिकारी को सौंपी गई है। दीपक शर्मा वर्तमान में मंडोली जेल के असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट हैं।

 

जन्मदिन पार्टी में गए दीपक शर्मा

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को दीपक शर्मा घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे थे। आयोजन सीमापुरी थाने के पास किया गया था। यहां पार्टी में दीपक शर्मा कुछ अन्य लोगों के साथ ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ सॉन्ग पर डांस कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कमर पर लगी पिस्टल कवर से निकाली और उसे लहराते हुए डांस करने लगे। इस दौरान उनका पिस्टल के साथ डांस का वीडियो पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इसके बाद दीपक शर्मा लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल प्रशासन से इस तरह की हरकत को लेकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, वीडियो संज्ञान में आने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। इसके साथ ही जेलर दीपक शर्मा को सस्पेंड करने का आदेश तिहाड़ डीजी ने दे दिया।

 

 

London
8°C
Temperate rain
5.3 m/s
92%
758 mmHg
09:00
8°C
10:00
9°C
11:00
10°C
12:00
11°C
13:00
11°C
14:00
12°C
15:00
12°C
16:00
13°C
17:00
13°C
18:00
13°C
19:00
12°C
20:00
11°C
21:00
11°C
22:00
11°C
23:00
11°C
00:00
10°C
01:00
9°C
02:00
8°C
03:00
8°C
04:00
7°C
05:00
7°C
06:00
7°C
07:00
7°C
08:00
8°C
09:00
8°C
10:00
10°C
11:00
11°C
12:00
12°C
13:00
13°C
14:00
14°C
15:00
14°C
16:00
14°C
17:00
14°C
18:00
14°C
19:00
14°C
20:00
13°C
21:00
12°C
22:00
11°C
23:00
9°C
Light
Dark