ग्रेटर नोएडा : मौत का कारण बनी बारिश, दीवार गिरने से पति-पत्नी की हुई मौत

जोगदार बारिश के साथ जुलाई महीने का अंत हो चुका है। 31 जुलाई की शाम की झमाझम बारिश से दिल्ली-NCR की सड़कों पर पानी भर गया है। जगह-जगह पानी-पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिर जाने के कारण मकान में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दादरी के अंबेडकर नगर कॉलोनी में एक मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में झुग्गी में सो रहे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय सबूर अली और उनकी 50 वर्षीय पत्नी अमीना के रूप में की गई है। दोनों आलमगंज थाना गौरीपुर जिला धुबरी (असम) के निवासी थे और वर्तमान में अंबेडकर नगर कॉलोनी में झुग्गी झोपड़ी में रहते थे।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों कबाड़ा चुगने का काम किया करते थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

 

 

Columbus
11°C
Broken cloud sky
4.6 m/s
64%
759 mmHg
05:00
11°C
06:00
10°C
07:00
9°C
08:00
9°C
09:00
10°C
10:00
12°C
11:00
14°C
12:00
16°C
13:00
17°C
14:00
18°C
15:00
18°C
16:00
18°C
17:00
18°C
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
16°C
21:00
17°C
22:00
17°C
23:00
16°C
00:00
15°C
01:00
14°C
02:00
14°C
03:00
14°C
04:00
13°C
05:00
11°C
06:00
9°C
07:00
7°C
08:00
6°C
09:00
7°C
10:00
8°C
11:00
7°C
12:00
7°C
13:00
6°C
14:00
6°C
15:00
6°C
16:00
6°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
5°C
20:00
5°C
21:00
4°C
22:00
3°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark