उत्तर प्रदेश : महिला सिपाही के चप्पल चलाने का वीडियो वायरल, रास्ते में हुए हुआ विवाद और फिर…

उत्तर प्रदेश के की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिल रही है। जिसमें एक महिला एक युवक को चप्पल मारते नजर आ रही है। महिला खुद को पुलिसकर्मी बता रही है। वीडियो में पीआरवी के सिपाही भी दिखाई पड़ रहे हैं। उनके सामने वह चप्पल चला रही है।

 

गुडंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुडंबा इलाके में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बातचीत कर रही थी। तभी एक महिला चप्पल निकाल कर दूसरे व्यक्ति को मारने लगी। महिला सीपी दफ्तर में तैनात सिपाही बताई जा रही है।

मामले में जानकारी देते हुए गुडंबा पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला सिपाही का नाम और अन्य चीजों के बारे में पता किया जा रहा है।

 

वीडियो में दो महिलाएं दिख रही है। जिसमें एक महिला दूसरी लड़की को समझ रही है लेकिन वह इतना गुस्से में है कि ताबड़तोड़ चप्पल चलाई जा रही है। इसके बाद किसी तरह उसके साथ वाली महिला ने उसको ऐसा करने से रोका लेकिन वह बदतमीजी करती रही।

Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark